{"_id":"5849a0bf4f1c1b5a5c447e03","slug":"11-thousand-extracted-from-the-woman-s-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खाते से 11 हजार निकाले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के खाते से 11 हजार निकाले
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
बैंकों में नहीं पैसे, आखिर तनख्वाह बांटें कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोट बंदी में एक महिला फर्जीबाड़े का शिकार हो गई। बैंक कर्मी बनकर एक व्यक्ति ने फोन पर पुरानी करेंसी बैंक में जमा करा ली। हेराफेरी कर महिला के खाते से 11 हजार से ज्यादा रुपये निकाल लिए। महिला ने मामले की शिकायत की तो बैंककर्मियों ने उसे जानकारी दिए बैंक से भगा दिया।
नगर के मोहल्ला कटरा खूब चंद निवासी खाता धारक पावती देवी पत्नी जगदीश प्रसाद ने क्षेत्राधिकारी चंद्र देव यादव को तहरीर देकर बताया कि राहुल सिंह नामक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि वह बैक कर्मी बोल रहा है। कहा कि अपने खाते में पुराने नोट जमा करा दो और बदलकर नए नोट बैंक में आकर ले जाना। महिला ने कथित बैंक कर्मी की बात पर दूसरे दिन शिवपाल सिंह महाविद्यालय समीप हाइवे पर स्थित यूनियन बैंक में जाकर अपने खाते में नगद 11 हजार पांच सौ के पुराने 22 नोट जमा करा दिए।
कुछ दिन बाद महिला ने कथित बैंक कर्मी से फोन पर बात की तो उसने बैंक पर मिलने की बात कहकर बुलाया। महिला बैंक पहुंची और राहुल सिंह को तलाश की। उसके न मिलने से महिला ने अपने खाते की पासबुक में जमा धनराशि की एंट्री कराई तब महिला को पता चला कि उसके खाते से 2500 और 5000 व 4000 रुपये तीन बार में फर्जीबाड़े से निकाल लिए। उसके खाते में सिर्फ 35 रुपये शेष रह गए। महिला ने बैंक कर्मियों से इस मामले की जानकारी चाही तो उसे बिना जानकारी बैंक से भगा दिया गया। सीओ ने मामले की जांच कराने का आदेश दिया है।