{"_id":"5b7b071842c79246633fd0c7","slug":"101534789400-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार का लगाया चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार का लगाया चूना
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। सरकारी कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदलकर टप्पेबाज खाते से 50 हजार रुपये निकाल ले गया। कर्मचारी ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
लखना कस्बा में रहने वाले राकेश गुप्ता मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रौन में कृषि विभाग में कार्यरत हैं। दोपहर साढ़े दस बजे के करीब वह बकेवर कस्बे के मुख्य चौराहे स्थित एक बैंक के एटीएम में पैसे निकालने के लिए गए। कई बार प्रयास के बावजूद उसके खाते से पैसे नहीं निकले। पीड़ित के अनुसार इस दौरान काले रंग की कार में सवार होकर एटीएम में आए युवक ने उसकी मदद करने के बहाने से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।
पैसे नहीं निकलने पर वह लौट आया। इसके बाद आरोपित ने उसके एटीएम कार्ड से उसके खाते से पहले बीस हजार की धनराशि निकाल ली। उसने एक अन्य खाते में तीस हजार रुपये ट्रांसफ र करके कुल पचास हजार पार कर दिए। उसके मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे इस बात की जानकारी हुई।
युवक ने उसे किसी शिव श्याम सिंह का एटीएम कार्ड उसके कार्ड के बदले थमा कर उसे ठगी का शिकार बना लिया। वह बैंक पहुंचा जहां उसे जानकारी मिली। मामले में युवक ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।