{"_id":"5a7c94794f1c1b410b8b7e08","slug":"101518113913-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारूति वैन सवारों ने तमंचे के बल पर ट्रेक्टर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारूति वैन सवारों ने तमंचे के बल पर ट्रेक्टर लूटा
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बसरेहर।
सैफई थाना क्षेत्र के टिमरूआ के पास वैन सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक व मालिक को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया। काफी देर घुमाने के बाद बदमाश दोनों को फेंककर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है।
चौबिया थाना क्षेत्र के नगला जगत मौजा गोरा दयाल पुर गांव निवासी सहदेव सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर कुसमरा गांव स्थित अपनी बहन के घर गए थे। उनके साथ नगला जगत निवासी चालक रमेश भी था। बुधवार रात करीब 9:30 बजे दोनों गांव लौट रहे थे। टिमरूआ और परासना के बीच स्थित नदी के पास वैन सवार लुटेरों ने उनके ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद लुटेरों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर मारपीट की। एक लुटेरा उनका ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।
लुटेरों ने दोनों को बंधक बनाकर कार में डाला और घुमाते रहे। कुछ देर बाद लुटेरे दोनोें को फेंककर भाग गए। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।