फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   10 lac theft from house and shop

घर और दुकान में 10 लाख की चोरी

Sun, 03 Jul 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 03 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
10 lac theft from house and shop
खड़कौली में खेतों में पडे़ बक्सों और अन्य सामान को देखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

थानाक्षेत्र अंतर्गत दो गांवों में चोरों ने शनिवार रात एक मकान और दुकान में नकब लगाकर दस लाख से अधिक का माल पार दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पहली घटना क्षेत्र के गांव खड़कौली में हुई। यहां चोरों ने जोर सिंह शाक्य पुत्र नत्थू सिंह के मकान को निशाना बनाया। जोर सिंह शनिवार रात घर के आंगन में सो रहे थे। चोरों ने उनके मकान में पीछे से नकब लगाई। चोर कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़ कर करीब आठ लाख के जेवर और नगदी ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई। परिजनों ने नकब लगी देखी तो उनके होश उड़ गए। गांव के लोगों ने खोजबीन की तो थोड़ी दूरी पर एक खेत में बक्से पड़े मिले।
विज्ञापन


जोर सिंह ने बताया कि उसके पुत्र प्रकाश और सतीश एक ही मकान में अलग-अलग रहते हैं। उसकी दो पुत्रियां भी मायके आई हैं। सभी का सामान एक ही कमरे में रखा था। बताया कि चोर उसके 65 हजार, प्रकाश के 60 हजार, छोटे पुत्र सतीश के 10 हजार और पुत्रियों के  20 हजार रुपये समेत करीब आठ लाख के जेवर चुरा ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की दूसरी वारदात क्षेत्र के गांव यासी नगर में हुई। क्षेत्र के गांव ज्ञानपुरा निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र नाहर सिंह की यासी नगर में सिलाई की दुकान है। शनिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात को चोरों ने उसकी दुकान में नकब लगा दी। चोर उसकी दुकान से कपड़े, तीन सिलाई मशीन और छह हजार नगदी ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह लोगों को हुई तो उन्हाेंने राजेंद्र का सूचना दी। राजेंद्र ने बताया कि चोर उसका करीब डेढ़ लाख का सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed