फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   1.5 lakh jewelery and cash theft

सूने मकान से डेढ़ लाख के जेवर व नगदी चोरी

Sat, 12 Jan 2019 11:14 PM IST
etawah Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 12 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
1.5 lakh jewelery and cash theft
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
भरथना। नगर के मोहल्ला सिंधी कालोनी में शुक्रवार की रात सूना मकान पाकर चोरों ने एक घर से करीब डेढ़ लाख कीमत के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। गृह स्वामी अपने भाई के साथ रोजगार की तलाश में जयपुर गया था।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी राजकुमार पुत्र फत्तूमल ने बताया कि  वह अपनेभाई संजय के साथ जयपुर में काम की तलाश में परिवार समेत गए थे। बीती रात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर में घुस गए। चोरों ने सोने की दो चूंड़ियां, दो चेन, एक हार, चांदी की दो जोड़ी पायल, एक हजार रुपये की नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। पड़ोसियों ने अगले दिन सुबह मकान के दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा, तो उन्हें मोबाइल से सूचना दी। जिस पर वह आनन फानन में घर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। राजकुमार ने बताया कि चोर असली जेवर ले गए और नकली छोड़ गए। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed