फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,theft,etawah,etawah news,up news

दो घरों से 11 लाख के जेवर और नकदी चोरी

Mon, 19 Sep 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime,theft,etawah,etawah news,up news
चकरनगर। सहसो थाना क्षेत्र के गढ़ैया गांव में शनिवार रात चोरों ने दो घरों से 11 लाख के जेवर और नकदी पार कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गढै़या गांव निवासी राकेश दोहरे ने बताया कि रात को वे बाहर के कमरे में परिवार के साथ सो रहे थे। रविवार सुबह पत्नी राखी घर के अंदर गई तो कमरे के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखे कपड़े और अन्य सामान जमीन पर पड़ा था। पत्नी के चिल्लाने पर अंदर जाकर देखा तो चार लाख रुपये और छह के लाख के सोने चांदी के जेवर गायब थे। उन्होंने बताया कि नवंबर में घर में शादी है। अहमदाबाद में मजदूरी करने वाला भाई मुकेश कुमार भी कुछ नकदी और जेवर घर में ही रख गए थे।
विज्ञापन

वहीं चोरों ने पड़ोसी लालता प्रसाद के घर को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि शनिवार रात वे खेत की रखवाली करने के लिए गए थे। उनकी वृद्ध मां रामवती घर पर थी। वे बीमार हैं और बाहर छप्पर के नीचे लेटी हुईं थीं। सुबह गांव में चोरी की वारदात सुनकर घर आया तो उसके यहां भी बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। मां के कपड़ों के बीच रखे 15 हजार रुपये नगद और 85 हजार के जेवर गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसो थानाध्यक्ष तेज सिंह ने बताया कि गांव में दो घरों में चोरी हुई है। पीड़ितों ने अभी तक कितना माल चोरी हुआ है यह लिखित रूप से नहीं बताया है। तहकीकात शुरू की गई है जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
दो माह में देहात क्षेत्र में हुईं तीन बड़ी चोरियां
बीते 28 जुलाई को चकरनगर निवासी सराफा व्यापारी विपिन जैन की दुकान से चोरों ने 20 लाख रुपये सहित डेढ़ करोड़ के जेवर पार कर दिए थे। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जनपद औरैया के सदर कोतवाली से उठाया था। पुलिस हिरासत में आरोपी की तबीयत खराब हो गई थी। सैफई आयुर्विज्ञान विवि में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। हालांकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 40 लाख का माल बरामद कर लिया गया है और चोरों की लोकेशन भी राजस्थान में ट्रेस कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम को राजस्थान भेजा गया है।
वहीं ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला दुली गांव निवासी रामजीवन के घर से छह सितंबर की रात 16 लाख और रिटायर्ड फौजी अजय पाल के घर से तीन लाख का माल चोर पार कर ले गए थे। पुलिस ने राजजीवन की तहरीर पर उसका चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अजय पाल के घर हुई चोरी की तहरीर देने के बाद भी मामला दर्ज नहीं कर रही है। लगभग 13 दिन बीत जाने के बाद पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है।

वर्जन
घटना के खुलासा के लिए एसओजी और सहसो थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम को लगाया गया है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- सत्यपाल सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed