{"_id":"63276e48d3e50d02975739bc","slug":"crime-sucide-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp7188364181","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये का घर बदलने को लेकर हुआ पत्नी से विवाद, युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराये का घर बदलने को लेकर हुआ पत्नी से विवाद, युवक ने दी जान
विज्ञापन
बकेवर। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार शाम युवक का शव ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक बाग में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी।
मूल रूप से बकेवर के मजरा नगला हीरा लाल गांव निवासी प्रमोद (30) सपरिवार भरथना क्षेत्र के कुंअरा गांव में किराये के मकान में रहते थे। वे ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार दोपहर वे गांव गए थे। शाम को ग्रामीण ने गांव के बाहर प्रमोद का शव पेड़ से लटका हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
एसआई देवीचरण शाहू ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रमोद ने किराये का मकान बदल दिया था, जिसको लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। (संवाद)