{"_id":"62fe83f70fbaf24a9a7d7246","slug":"crime-police-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp713420840","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ को चपत लगाने पहुंचा फर्जी दरोगा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ को चपत लगाने पहुंचा फर्जी दरोगा गिरफ्तार
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद फर्जी दरोगा। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। सराफा व्यापारी को चपत लगाने पहुंचा फर्जी दरोगा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे नकली सोने की चेन के साथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस ने मुुकदमा दर्ज उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
नबिल रोड निवासी सराफा व्यापारी अमित सोनी की सिंधी मार्केट में ओम साईं ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। अमित ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे दुकान पर दो लोग आए थे। एक ने वर्दी पहन रखी थी और अपना नाम आकाश यादव बताया था। आकाश ने खुद को फ्रेंड्स कालोनी थाने में तैनात दरोगा बताया था। दरोगा ने दूसरे व्यक्ति को ट्रांसपोर्टर बताया था और उसी ने दरोगा को 59 हजार रुपये की एक 10 ग्राम की सोने की चेन दिलाई।
दूसरा व्यक्ति जब दुकान से बाहर गया तो दरोगा ने बुधवार को आकर चेन वापस करने की बात कही और चला गया। इस बात पर व्यापारी को दरोगा पर शक हुआ। उन्होंने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। साथी को लेकर बुधवार को वे कोतवाली पहुंचे। पुलिस को मामले से अवगत कराया। बुधवार शाम सात बजे दरोगा ने व्यापारी को फोन कर एक घंटे में दुकान आने की बात कही। फोन आने के बाद दरोगा ने पुलिस को सूचना दी, साथ ही घर से भाइयों को भी बुला लिया।
विज्ञापन
दरोगा के आने से पहले ही चार सिपाही दुुकान के पास छुुप गए। वहीं, व्यापारी के भाई अगल-बगल की दुकान में बैठ गए। रात आठ बजे के आसपास दरोगा अपाचे बाइक से आया, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। दरोगा ने दुकान में घुसते ही व्यापारी को चेन वापस कर दी और इसके बदले पैसे मांगे। व्यापारी ने जब चेन को चेक किया तो वह पीतल की निकली। इस पर व्यापारी ने दरोगा को पकड़ लिया। आसपास छिपे पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और दरोगा को पकड़कर कोतवाली ले गए।
एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति चौबिया के मिलकिया निवासी विपिन यादव है। वह पुलिस विभाग में नहीं है। फर्जी दरोगा बनकर लोगों पर रौब गांठ वसूली करता है। उसके पास से पुलिस की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र, एक चेन व तमंचा बरामद किया गया है। धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं। विपिन पर चौबिया थाने में हत्या के प्रयास और सदर कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला पहले से ही दर्ज है।

मामले की जानकारी देते व्यापारी अमित सोनी। संवाद- फोटो : ETAWAH