{"_id":"621e5520787bb31a0763b19a","slug":"crime-news-etawah-news-knp683280597","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने महिला को गिराकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने महिला को गिराकर लूटा
विज्ञापन
पुलिस कर्मी को घटना की जानकारी देती पीड़ित महिला नीलेश कुमारी
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बकेवर क्षेत्र के टडवा स्माइलपुर और नौगवां के बीच बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को बाल पकड़कर बाइक से सड़क पर गिरा दिया। उसके बाद तमंचा सटाकर उससे जेवर व नकदी लूटकर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से घटना के बारे में जानकारी की।
जिला औरेया के अछल्दा थाना क्षेत्र के अंधियारी गांव निवासी नीलेश कुमारी बेटे अनुराग और बेटी गुंजन के साथ बाइक से मंगलवार को बकेवर थाना क्षेत्र के गुलाबपुरा स्थित मायके जा रही थी। बाइक अनुराग चला रहा था। इस दौरान टडवा स्माइलपुर और नौगवां के बीच शाम पांच बजे के करीब काली पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचा सटाकर नीलेश कुमार को बाल पकड़कर बाइक से सड़क पर गिरा दिया। दूसरे बदमाश ने उनकी बाइक से प्लग निकाल लिया, ताकि वे भाग न सके। यह देख नीलेश व उसका बेटा व बेटी सहम गए। उसके बाद बदमाश नीलेश से जेवर व पांच हजार रुपये लूटकर भाग गए।
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। थाना प्रभारी ने बताया कि नीलेश की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बदमाशों की तलाश के साथ ही सीमा पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।