{"_id":"621916dcee6ff472ef68de8c","slug":"crime-news-etawah-news-knp6825835158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। उदी क्षेत्र ग्वालियर बाईपास पर सुनवारा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार किसान की मौत हो गई। जबकि, उसका दोस्त घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक मौके पर डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के कसौँगा गांव निवासी जगदेव सिंह भदौरिया का बेटा सनी उर्फ लोकेश (24) खेती करता था। वह इसी थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव निवासी दोस्त बृजेश के साथ शुक्रवार को किसी काम से इटावा बाजार में खरीदादी करने आया था। दोपहर में दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। बाइक सनी चला रहा था। इसी दौरान ग्वालियर बाईपास पर सुनवारा गांव के पास डंपर ने सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सनी की मौके पर मौत हो गई और बृजेश घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती बृजेश को नाजुक बताई गई है।
इधर, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे के दौरान सिर पर चोट लगने से किसान की मौत होने की बात सामने आई है। अगर उसने हेलमेट लगा रखा होता, तो जान बच सकती थी। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर डंपर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।