फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,murder,etawah,etawah news,up news

इटावा : एसएसबी जवान ने गला दबा कर मंगेतर को उतारा मौत के घाट

Wed, 14 Sep 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime,murder,etawah,etawah news,up news
सगाई कार्यक्रम के दौरान नीलेश के साथ अर्चना। (फाइल फोटो) - फोटो : ETAWAH
इटावा। दूसरी जगह शादी करने की चाहत में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान ने गला दबा कर मंगेतर की हत्या कर दी। लॉयन सफारी के पास जंगल में शव को गड्ढे में डालकर टहनियों और पत्तों से ढक दिया। पुलिस ने जब तहकीकात की तो मंगेतर की करतूत सामने आ गई। पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वैदपुरा थानाक्षेत्र के रायनगर गांव के लल्ला सिंह जाटव बरेली एसएसपी कार्यालय में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। इन्होंने बड़ी बेटी अर्चना (26) की शादी जसवंतनगर के नगला अर्जुन गांव निवासी नीलेश कुमार जाटव से तय की थी। 16 नवंबर को शादी होनी थी। नीलेश एसएसबी का जवान है और अरुणाचल प्रदेश में तैनात है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नीलेश ने फोन करके अर्चना को मिलने के बुलाया था। दोनों पुलिस लाइन के पीछे मिले और उसके बाद लॉयन सफारी घूमने चले गए। वहां से निकलने के बाद नीलेश अर्चना को लॉयन सफारी के पास जंगलों में बने एक सुनसान टीले पर ले गया। यहां उसने शादी करने से मना कर दिया। इस पर अर्चना ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो नीलेश ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को गड्ढे में डालकर टहनियों और पत्तों से ढक दिया।
विज्ञापन

शाम तक अर्चना घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब आठ बजे परिजन सिविल लाइन थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने युवती के नंबर पर कॉल की तो फोन बंद था। पुलिस ने मंगेतर को बुला कर पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया। पिता की तहरीर पर नीलेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि नीलेश ने पूछताछ में बताया है कि वह दूसरी जगह शादी करना चाहता था। उसने जब शादी करने से मना किया तो अर्चना पुलिस से शिकायत की बात कहने लगी। बात बनती न देख उसने अर्चना की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed