{"_id":"62fe8341f954c4618226187b","slug":"crime-murder-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp713420541","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : महिला की हत्या में पति पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : महिला की हत्या में पति पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
इटावा। गोली मारकर पत्नी की हत्या के मामले में फ्रेंड्स कालोनी थाने में आरोपी पति सतीश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस बल की मौजूदगी गुरुवार शाम यमुना किनारे शव का अंतिम संस्कार किया गया।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के न्यू तुलसीनगर निवासी सेवानिवृत्त फौजी सतीश यादव ने बुधवार रात पत्नी सपना यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह फरार है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को उसके रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां दबिश दी। इसके बावजूद आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। आरोपी ने फोन भी बंद कर रखा है। फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए आसपास के जनपद में पुलिस टीम भेजी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की एक टीम मोहल्ले के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की मौत दिल में गोली लगने से हुई है।
सपना के दोनों बच्चे मामा-मामी की देखरेख में हैं। मां की मौत से जहां छह वर्षीय बेटा युवांक गुमसुम है, वहीं बेटी तृप्ती का रो रो कर बुरा हाल है। मामा-मामी के समझाने के बाद भी तृप्ती खाना नहीं खा रही है।