फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,fighting,etawah,etawah news,up news

मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, परिजनों ने हाईवे किया जाम

Mon, 12 Sep 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime,fighting,etawah,etawah news,up news
भरथना। मारपीट में घायल व्यक्ति की शनिवार को इलाज के दौरान आगरा में मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने इटावा-कन्नौज हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसपी ग्रामीण पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों की मांग पर उन्होंने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। इस पर परिजन करीब दो घंटे बाद शांत हुए और अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

भरथना के मोहल्ला सराय निवासी सौरभ वर्मा (48) का मोहल्ले के कुछ लोगों से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। 30 अगस्त को इन लोगों ने सौरभ के साथ मारपीट कर दी थी। इसमें सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर परिजन कुछ दिन पहले उसे लेकर आगरा चले गए थे, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आगरा में पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह परिजन शव लेकर भरथना पहुंचे। इटावा-कन्नौज हाईवे पर शव रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, एसडीएम विजय शंकर तिवारी, सीओ भरथना विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर परिजन हाईवे से शव हटाकर आवास पर ले गए। लगभग दो घंटे बाद सुबह 10 बजे आवागमन शुरू हो सका। वहीं हंगामे की सूचना उच्च आधिकारियों को न देने पर भरथना कस्बा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। उधर, कई सालों से इटावा अपने मायके में रह रही पत्नी ममता भी पति की मौत की सूचना पर ससुराल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ की मां प्रकाशवती की तहरीर पर शिवशंकर जाटव, प्रदीप, मनीष, रागनी और आदित्य पर मारपीट सहित गैरइरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शिवशंकर और प्रदीप को भरथना बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है।
इधर, हंगामे के दौरान परिजनों ने इटावा-कन्नौज हाईवे पर भी जाम लगा दिया था। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी गई। अधिकारियों ने इटावा-बिधूना और ऊसराहार-बकेवर मार्ग से आने जाने वाहनों को ओवरब्रिज से मंडी रोड की ओर डायवर्ट किया।
एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

मोहल्ला महावीर नगर शिवशंकर जाटव की तहरीर पर पुलिस ने सौरभ पर ही एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर दिया था। वहीं अगले दिन पुलिस ने शिवशंकर जाटव और उसके भाई मनीष के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed