{"_id":"60afdbab8ebc3e2beb7fa9f8","slug":"crime-etawha-news-knp630750291","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में चले लाठी-डंडे, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में चले लाठी-डंडे, सात घायल
विज्ञापन
भरथना। थाना क्षेत्र के सिरकौरा गांव में रास्ते से निकलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडे चले गए। इसमें दोनों पक्षों के सात लोगों को चोटें आई हैं। दोनो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।
सिरकौरा गांव निवासी रघुवीर सिंह ने गांव के प्रमोद कुमार ,सुशील कुमार , सावित्री, नंद रानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि बुधवार को उनकी पत्नी सुषमा देवी से रास्ते से निकलने को लेकर आरोपियों का विवाद हो गया। इस पर गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने सुषमा को पीट दिया।
बीच-बचाव करने पर उन्हें व छोटे भाई की पत्नी सोनी को आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीट दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के सुविंद कुमार ने रघुवीर सिंह , सुषमा देवी , यदुवीर सिंह , राघवेंद्र कुमार पर नाली का पानी निकालने को विवाद में मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट पर में प्रमोद कुमार , सावित्री देवी , सुशील कुमार , नंदरानी को चोटें आई । पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।