{"_id":"5e0ce5f08ebc3e87952b35a8","slug":"crime-etawha-news-knp5357425137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड बैंक मैनेजर के बंद घर से सामान व नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड बैंक मैनेजर के बंद घर से सामान व नगदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। लखना के कैनाल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड मैनेजर के बंद घर का ताला तोड़कर चोर करीब ढाई लाख रुपये का सामान व नगदी ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बे के कैनाल रोड निवासी पीएनबी के पूर्व शाखा प्रबंधक सुबोध सिंह चौहान पुत्र शिवराम नए वर्ष की पूर्व संध्या पर कस्बा के ही माहेश्वरी मोहाल स्थित पिता के घर गए हुए थे। रात में वह परिवार समेत वहीं सो गए। उनके बंद मकान को देख चोर ताला तोड़कर घुस गए। कमरों में रखी अटैचियों का ताला तोड़कर करीब 70 हजार रुपये के अलावा कलर टीवी व अन्य सामान ले गए।
सुबोध सिंह ने बताया कि चोर एक अटैची भी साथ ले गए। जो नहर के किनारे खेत में खुली हुई पड़ी मिली। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी। घर पहुंचने पर सामान बिखरा पड़ा मिला। पुलिस को चोरी होने की तहरीर दी गई है। चौकी इंचार्ज गणेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।