{"_id":"5e0ce3db8ebc3e87952b35a5","slug":"crime-etawha-news-knp535740698","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमला करने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। नए साल के जश्न में हुड़दंग कर रहे युवकों को रोकने पर फील्ड गन चौकी इंचार्ज पर हमला कर दिया गया। इसमें वे घायल हो गए। पुलिस ने मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के तहत शास्त्री चौराहा स्थित स्टेट बैंक के करीब मंगलवार देर रात कुछ युवक हुड़दंग मचा रहे थे। एसडी फील्ड पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह को इसकी सूचना मिली। वे मौके पर पहुंचे और युवकों को रोकने की कोशिश की।
आरोप है कि युवकों ने चौकी इंचार्ज से अभद्रता की। शराब की बोतल उनके मार दी। इसमें चौकी इंचार्ज के हाथ में कांच लगा गया। उन्होंने कोतवाली सूचना कर दी। पुलिस बल ने आकर युवकों को पकड़ लिया और कोतवाली ले गई। उनके खिलाफ कोतवाली में सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, पुलिस पर हमलाकर मारपीट किए जाने समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार युवकों में एसडी फील्ड का कृष्णेश, सूर्या, लाखापुर बसरेहर निवासी हिमांशु यादव, सियाराम मार्केट भरथना चौराहा निवासी हर्ष उर्फ प्रतीक यादव शामिल हैं। इसके साथ दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर उक्त युवकों को गिरफ्तार किया गया है।