फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

गोली मारकर की युवक की हत्या

Fri, 20 Dec 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। हाईवे से मदनपुर गांव को जाने वाले मार्ग पर बुधवार रात एक युवक की सिर व छाती में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को एक खेत में मौजूद पुआल के नीचे दबा गए। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव के हाथ पर पुष्पेंद्र यादव लिखा हुआ है।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के तहत हाईवे से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर एक ईंट भट्ठा के समीप की है। गुरुवार सुबह घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित फुलरई व आसपास गांव के किसान खेतों पर जा रहे थे। किसान रामनाथ बघेल को गेहूं के खेत में खून नजर आया। उन्होंने गौर से देखा तो पाया कि किसी को पुआल तक खींच कर ले जाने के निशान भी बने हैं।
विज्ञापन

खेत मालिक रामनाथ ने तत्काल इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। साथ ही गांव के प्रधान रक्षपाल सिंह के पुत्र कुन्नू को भी बताया। कुन्नू ने जसवंतनगर थाना को सूचित किया। सुबह करीब पौने 11 बजे वरिष्ठ उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह तालान व उप निरीक्षक जगपाल सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पुआल को हटाया तो उसके अंदर एक युवक का शव दिखा। उसे बाहर निकाल कर जांच की। युवक के सिर व छाती पर गोलियों के दो निशान थे। पुआल के पास ही पुलिस को 315 बोर के दो खाली कारतूस पड़े मिले। काले रंग की पेंट, नीले कलर का स्वेटर और गले में मफलर पहने मृतक के कपड़े हटाए तो उसके एक हाथ पर पुष्पेंद्र यादव लिखा हुआ था।
फोरेंसिक टीम ने मौके पर आकर मिट्टी के नमूने एकत्रित किए। डॉग स्क्वॉड टीम ने सुराग लगाने का प्रयास किया। कुत्ते को घटनास्थल के चारों ओर घुमाया। वह एक अन्य स्थान पर पड़े पुआल के ढेर तक गया और लौट आया। पुलिस अभी शव की शिनाख्त कराने में नाकाम रही है। वह किस जगह का रहने वाला है और इस जगह पर गोलियां क्यों मारी गई। यह स्पष्ट नहीं है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह तालान ने बताया कि युवक के दो गोलियां मारी गई हैं। मौके से दो खोखा कारतूस भी बरामद हुए हैं। मृतक के बारे में जानकारी जुटाने के हर संभव प्रयास हो रहे हैं। ताकि पुलिस की जांच आगे बढ़ सके। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

कछुआ बरामदगी में चार पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। थाना पुलिस ने कछुआ बरामदगी के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक बलराज साही ने मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया गया कि शाम 7 बजे करीब मुखबिर द्वारा सूचना दी गई थी। सूचना पर कस्बा के मोहल्ला गिहार नगर में पहुंचने पर स्थित सूबेदार पुत्र सोनेलाल के निर्माणाधीन मकान के कमरे से 24 बोरों में सुंदरी प्रजाति के 822 जिंदा व 57 मृत कछुए बरामद किए गए। जिन्हें वन विभाग के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने सूबेदार, राजकपूर उर्फ राजकुमार, वीरू निवासी मोहल्ला गिहार नगर भरथना व अनिल पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम गोंडा थाना ऊसराहार के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सूबेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed