फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

हर्ष फायरिंग करने वाले पर मुकदमा, गिरफ्तार

Wed, 27 Nov 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। इकदिल में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले युवक एसान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गोली इकदिल नगर पंचायत अध्यक्ष की बंदूक से चली थी। युवक का धक्का अध्यक्ष को लगने से लोडेड बंदूक
उनके हाथ से गिरी, जिससे गोली चल गई। ये आरोप गोली लगने से घायल परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष
सुशील कुमार तिवारी की ओर से थाने में दी तहरीर में बताया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इकदिल के मोहल्ला कायस्थान निवासी सुशील कुमार पुत्र रामअवतार गुलियात मोहल्ले में रविवार रात रविंद्र तिवारी
के पुत्र सलिल तिवारी के तिलक समारोह में गए थे। समारोह में इकदिल नगर पंचायत अध्यक्ष भी शामिल हुए।
थाने में दी गई तहरीर में सुशील ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष सौरभ दीक्षित लाइसेंसी बंदूक लिए थे। सौरभ पास
से निकल रहे थे। पास में एसान पुत्र समी निवासी फरुकी सराय साही नाच रहा था। नाचते समय उसका हाथ
सौरभ को लग गया। इससे सौरभ जमीन पर गिर गए और हाथ से बंदूक छटक कर गिर गई। बंदूक गिरने गोली
चल गई जो उसके (सुशील) के पेट को छूते हुए बांए हाथ में धंस गई। इकदिल थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि
एसान को इकदिल चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। बंदूक की तलाश की जा रही है। सीओ सिटी चंद्रपाल ने
बताया कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि
सूचना मिलती है तो संबधित थानों के प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि मौके पर पहुंचे और फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed