{"_id":"5dd983308ebc3e54d806043b","slug":"crime-etawha-news-knp527757124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज न होने से भड़का गुस्सा, जाम लगाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा दर्ज न होने से भड़का गुस्सा, जाम लगाने की कोशिश
विज्ञापन
इटावा। लापता बालिका की हत्या में मुकदमा दर्ज न होने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। शनिवार को शव लेकर बरेली हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें गांव के बाहर रोक लिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत करा दिया।
बरालोकपुर के गांव मजरा बनिका निवासी रामनरेश यादव की लापता पुत्री वंदिनी (4) का शव मंगलवार को कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चटरूआपुर गांव के पास गंगनहर में मिला था। पत्नी ज्योति यादव और छोटी बेटी मोना (2) अभी भी लापता है।
महिला मायके बसरेहर थाना क्षेत्र रायपुरा गांव से तीन महीने पहले लापता हो गई थी। रामनरेश का आरोप है कि तहरीर देने के 15 दिन बसरेहर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। इसमें एक चालक पर पत्नी, बच्चों को ले जाने का आरोप लगाया गया था। शव मिलने के बाद रामनरेश चालक और उसके तीन साथियों के खिलाफ इंदरगढ़ में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज न होने से गुस्साए रामनरेश और बनिका गांव के लोग बच्ची का शव लेकर इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगाने जा रहे थे। सूचना पर चौबिया थाना पुलिस ने गांव के बाहर से भीड़ को रोक लिया। थाना प्रभारी चौबिया जीवाराम यादव ने मुकदमा दर्ज कराने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया। थानाध्यक्ष बसरेहर मुकेश बाबू चौहान भी मौके पर पहुंचे थे।