{"_id":"5dd0448b8ebc3e54e037250b","slug":"crime-etawha-news-knp526263860","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसा व्यापारी से बाइक सवार बदमाश ने लूटे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूसा व्यापारी से बाइक सवार बदमाश ने लूटे एक लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के तहत शनिवार शाम को आईटीआई चौराहा के पास बाइक सवार बदमाश ने तमंचा के बल पर एक भूसा व्यापारी से एक लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया और भाग गया। पुलिस घटना को फर्जी बता रही है।
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव टकीपुरा निवासी बीटू यादव पुत्र सुरेंद्र सिंह भूसा खरीद कर बेचते हैं। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बेचे हुए भूसे की वसूली करने आया था। भुगतान के तौर पर मिले एक लाख रुपये लेकर वह बाइक से घर जा रहा था। तभी आईटीआई चौराहे के पास हाइवे से मंडी रोड की ओर आते समय बाइक सवार बदमाश उसके पीछे लग गया।
बीटू ने बताया कि उसे कुछ शक हुआ तो बाइक दौड़ा दी। लेकिन बाइक सवार बदमाश ने लीला पैलेस होटल के पास बाइक को ओवर टेक कर लिया और तमंचा के बल पर मारपीट करते हुए एक लाख रुपये रखे थैले को छीन ले गया। उसने शोर भी मचाया लेकिन सूनसान जगह होने की वजह से कोई मदद के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
घटना की सूचना तुरंत उसने पुलिस को दी। खबर मिलने पर क्षेत्रीय इंचार्ज रामबली व विष्णु दत्त मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार लखेरा ने बताया कि लूट की घटना पूरी तरीके से फर्जी है। उन्हें रुपये चोरी होने की जानकारी मिली थी। जिसकी जांच कराई जा रही है।