फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

मांग पूरी न करने पर वरीक्षा लौटाई

Sun, 17 Nov 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र के नवादाखुर्द कला गांव में शुक्रवार को वरीक्षा चढ़ाने के दौरान वर व वधू पक्ष में विवाद हो गया। इस पर लड़की के भाई वर पक्ष के चार लोगों के खिलाफ एक लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न करने पर गाली गलौज व मारपीट कर वरीक्षा लौटाने का मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद थाना के इंदौती अजनपुर गांव निवासी लड़की के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह अपनी बहन की शादी नवादाखुर्द कला निवासी भंवर सिंह के सोनू से तय हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को वह परिवार के साथ वरीक्षा चढ़ाने आया, लेकिन वरीक्षा चढ़ाने से पूर्व सोनू ने कहा कि पहले एक लाख रुपये दो, तब वरीक्षा चढ़ेगी। लड़के के पिता भंवर सिंह, लड़के के फूफा, जीजा ने गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त लोगों ने उसकी व उसके साथ आए परिजनों के साथ मारपीट की और वरीक्षा कार्यक्रम करने से इनकार कर दिया। लवेदी थानाध्यक्ष अमान सिंह ने तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसकी जांच सीओ भरथना आलोक प्रसाद कर रहे हैं।

वहीं लड़का सोनू के पिता भंवर सिंह ने बताया कि दहेज की कोई मांग नहीं की गई। उन्होंने गेस्ट हाउस से शादी करने की बात कही थी। इस पर लड़की पक्ष के लोग तैयार नहीं हुए। अब वह दहेज मांगने का झूठा आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed