फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला की मौत

Sat, 09 Nov 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
फोटो संख्या 35 नर्सिंग होम के पास मौके पर पुलिस व लोगों की भीड़ - फोटो : ETAWHA
इटावा। पक्का बाग स्थित एक नर्सिंग होम में गत गुरुवार रात प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। डॉक्टर और स्टाफ नर्सिंग होम में ताला लगाकर चला गया। विवाहिता के पति ने नर्सिंग होम के डॉक्टर पर ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को तहरीर नहीं दी। सीएमओ ने मामले की जांच डिप्टी सीएमओ को सौंपी है।
विज्ञापन

भरथना थाना क्षेत्र के कुसना गांव निवासी किसान शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर उसने 23 वर्षीया पत्नी साक्षी देवी को गत गुरुवार सुबह फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के तहत पक्का बाग स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने प्रसव कराने के लिए 40 हजार रुपये ले लिए। शाम के वक्त उसके बेटी हुई। जिसे डॉक्टर ने लाकर उसके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

उसने पत्नी से मिलने की इच्छा जताई तो डॉक्टर ने नकार दिया और उसे मिलने नहीं दिया। उसके बाद रात करीब दो बजे उसकी पत्नी को नर्सिंग होम से बाहर कर दिया और ताला डालकर डॉक्टर व स्टाफ के लोग चले गए। उसने रात को ही थाना पुलिस को सूचना दी। सुुबह पुलिस आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र सिंह की यह दूसरी बेटी हुई है। दो साल की पुत्री पहले से है। उसने डॉक्टर पर आरोप लगाया कि ऑपरेशन में लापरवाही बरती गई। इसमें उसकी पत्नी की जान चली गई। पत्नी की हालत बिगड़ने पर उसे या परिजनों को मिलने तक नहीं दिया गया। शैलेंद्र ने कहा कि पत्नी की मौत हो जाने की वजह से वह उसे लेकर जिला अस्पताल नहीं गया।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अतुल कुमार ने बताया कि पुलिस को शैलेंद्र सिंह से फौरी सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मृतका के पति ने मौखिक रूप से ऑपरेशन में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस को मौके पर नर्सिंग होम बंद मिला। जिससे डाक्टर से पूछताछ नहीं हो पाई। घटना के संबंध में सीएमओ डॉ. रविंद्र यादव ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम भेजी थी। लेकिन अस्पताल में ताला लगा हुआ था। जिससे कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इस मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सीएमओ ने बताया कि नर्सिंग होम 2017 से पंजीकृत है। इस साल भी उसका नवीनीकरण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed