फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

आरपीएफ ने एक ही आईडी से टिकट बनाने पर किया गिरफ्तार

Sat, 02 Nov 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। आरपीएफ ने शहर के मोहल्ला कटरा सेवाकली में स्थित साइबर कैफे पर छापामार कार्रवाई करके शुक्रवार की शाम को एक युवक को हिरासत में लिया है। बताया गया कि अपनी आईडी से टिकटों को बनाया जा रहा था। जिसके पास से दो कंप्यूटर समेत एक प्रिंटर और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

रेलवे मंडल इलाहाबाद निरंतर टिकटों के बनाने पर नजर रखे हुए हैं। शुक्रवार को आरपीएफ प्रभारी विनोद शर्मा के निर्देश पर कटरा सेवाकली में स्थित एक साइबर कैफे पर छापामार कार्रवाई की गई। साइबर कैफे संचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके पास से दो कंप्यूटर एक प्रिंटर भी बरामद किए हैं। इलाहाबाद मंडल ने एक ही आईडी से निरंतर टिकटों के जारी होने की जानकारी आरपीएफ को दी थी। इसके बाद आरपीएफ ने छापामार कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बरामद किए गए कंप्यूटरों को आईटी एक्सपर्ट के माध्यम से जांच की जा रही है। वहीं कुछ बनी हुई टिकटें भी बरामद की गई हैं। इन सभी तथ्यों को लेकर जांच की जा रही है। शाम तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed