{"_id":"5daa06e48ebc3e01376aaa20","slug":"crime-etawha-news-knp5205945106","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत वीरपुर गांव में गृह क्लेश से त्रस्त एक युवक ने शुक्रवार को फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की। परिवार वालों के आ जाने पर उसे नीचे उतरवा लिया। युवक का इलाज सैफई मिनी पीजीआई में चल रहा है।
वीरपुर निवासी रतीराम दिवाकर का परिवार मजदूरी करके गुजर बसर कर रहा है। उनका 30 वर्षीय शादीशुदा पुत्र राजकिशोर भी गांव में ही मजदूरी करता है। गृह क्लेश के चलते राजकिशोर परेशान था। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे अचानक उसने अपने कमरे में फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की।
परिजनों ने बताया कि जिस वक्त राजकिशोर ने जान देने का प्रयास किया संयोग से उसी वक्त पिता रतीराम पहुंच गए। बेटे को लटकते देख वे चिल्लाए। घर में मौजूद युवक की मां ने आसपास लोगों को बुलाकर आननफानन में युवक को नीचे उतार कर तत्काल महेवा सीएचसी ले जाया गया। खबर मिलने पर गांव के प्रधान भी पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परिवार मेहनत मजदूरी करने वाला है। घर की परेशानियों के चलते ही युवक ने यह कदम उठाया। सीएचसी से युवक को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से सैफई रेफर किया गया है।