फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

पिस्टल से फायर कर घायल करने का आरोप

Thu, 17 Oct 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के तहत लालपुरा गांव निवासी एक व्यक्ति को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने दबंगों की पिस्टल से फायर होने की बात कही है, तो पुलिस दो पक्षों में मारपीट की बैठक की बात कह रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती लालपुरा गांव निवासी विनोद तोमर पुत्र सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि वह लखना नगर पंचायत के कर्मचारी हैं और कर वसूली करते हैं। गत बुधवार को वह ड्यूटी करके घर पहुंचे तो गांव के ही कुछ लोग उनके घर पर आ धमके और दबंगई दिखाते हुए उसके भाई के साथ मारपीट करने लगे। उसने रोका तो एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल उन पर तानी और फायर कर दिया।
विज्ञापन

लेकिन तभी वहां मौजूद किसी ने पिस्टल में हाथ मार दिया। जिससे गोली उनके सिर के बाएं ओर रगड़ती हुई निकल गई। हमलावरों ने ईंट पत्थर भी चलाए। विनोद ने बताया कि उन्होंने थाना पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में इकदिल थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने बताया कि आपसी मारपीट का मामला है। घायल व्यक्ति के भाई से झगड़ा हुआ। जिसमें दो पक्षों में मारपीट हुई। ईंट पत्थर चले हैं। जिसमें विनोद नाम के व्यक्ति के सिर में चोट आई है। पिस्टल से फायर की बात झूठी उड़ाई जा रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed