फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

दिव्या हत्याकांड में करीबी पर टिकी पुलिस की निगाह

Wed, 16 Oct 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। शहर के मोहल्ला कटरा बल सिंह में हुई एक निजी चैनल के टीवी एंकर की पत्नी दिव्या मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस की जांच किसी करीब के व्यक्ति के इर्दगिर्द घूम रही है। मोबाइल को सर्विलांस पर रख पुलिस सबूत खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

एएसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया कि अभी कोई पुख्ता सूत्र तो हाथ नहीं लगा है। छानबीन जारी है कि वारदात के समय घर में कौन आया और कौन गया था।
कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा बल सिंह मोहल्ला निवासी रिटायर्ड प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मिश्रा के पुत्र अजितेश मिश्रा की पत्नी दिव्या मिश्रा (27) की हत्या गत सोमवार को दिन के वक्त कर दी गई। अब तक जो हालात सामने आए हैं।
विज्ञापन

उसके मुताबिक वारदात के वक्त घर में सिर्फ दिव्या और उसकी ददिया सास मौजूद थीं। ससुर प्रमोद स्टाफ के बुलावे पर कर्वा बुजुर्ग गांव स्थित कॉलेज गए थे। इसी बीच किसी व्यक्ति ने घर में घुसकर दिव्या के सिर में प्रहार करके हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मंजिला मकान के सबसे ऊपर वाली मंजिल के कमरे में दिव्या का शव बरामद हुआ। पुलिस का मानना है कि घर के अंदर दाखिल होने वाला व्यक्ति कोई नजदीक की पहचान वाला रहा होगा। तभी दिव्या ने बंद दरवाजे को खोला होगा। इसी करीब के व्यक्ति को सबूत के साथ पहचानने में पुलिस जुटी हुई है।
ससुर प्रमोद की दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार हत्यारा उस वक्त तक घर में मौजूद था, जब वे कॉलेज से लौटे थे। उन्होंने इसका जिक्र किया है कि घर की ऊपरी मंजिल पर खटपट होने से जब उनकी आंख खुली। ऊपर जाते वक्त गेट पर नजर गई तो वह खुला हुआ था। जब वे कॉलेज से आए थे तो दरवाजा बंद कर दिया था। जाहिर है कि उनके सो जाने पर कोई बाहर निकल कर गया था।

पुलिस ने दिव्या के दो मोबाइल भी कब्जे में लिए हुए हैं। सर्विलांस के जरिए जिनकी कॉल डिटेल के साथ लोकेशन हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एएसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया कि पुलिस हर तरह पुख्ता सबूत जुटाने के लिए प्रयासरत हैं। अभी ऐसा कोई क्लू हाथ नहीं लगा है, जिससे इस हत्या मामले का खुलासा हो सके। पुलिस को आने जाने वाले लोगों की जो जानकारी हासिल हुई है। उसी की तह तक पहुंचने का काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed