फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

दिवाली के पहले हाईवे पर लुटेरे सक्रिय

Mon, 07 Oct 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। दिवाली के पहले हाईवे लुटेरे ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। तीन दिनों में हाईवे पर लूटपाट की छह सनसनीखेज घटनाएं हो चुकी और लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। शनिवार को क्रेटा सवार लुटेरों ने बकेवर क्षेत्र में एक बंद बॉडी ट्रक को लूटने का प्रयास किया। शुक्रवार को लुटेरों ने इटावा-औरैया जिले के मध्य ट्रक लूट की वारदात को अंजाम दिया। चालक की हत्या करके शव मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र में फेंक गए।
विज्ञापन

बिना नम्बर की क्रेटा गाड़ी पर सवार लुटेरों ने गत शनिवार को हाईवे स्थित बकेवर बाईपास पुल पर बंद बॉडी ट्रक को लूटने का प्रयास किया। ट्रक इटावा से औरैया की ओर जा रहा था। लुटेरों ने पुलिस स्टाफ बताकर ट्रक रुकवाया। संयोग से ट्रक चालक ने इस क्षेत्र के किसी परिचित को फोन करके बुलाया था। जिस समय लुटेरों ने ट्रक रुकवाया। उसी वक्त वह व्यक्ति भी बाइक से वहां पहुंचा। उसी वक्त बाईपास पुल पर गश्त के लिए लगाए गए बाइक सवार दो पुलिस कर्मी भी आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने ट्रक को रुकवाते देख लिया था। जिसे देखकर क्रेटा सवार लुटेरे भाग गए। पुलिस वालों ने चालक से ट्रक रोकने की वजह भी पूछी थी। चालक ने लुटेरों की पुलिस स्टाफ बताकर ट्रक रुकवाने की बात बताई। बाद में चालक ट्रक लेकर चला गया। इस संबंध में बकेवर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार शुक्ला ने ऐसी किसी सूचना के मिलने से इनकार करते हुए मामले को पता करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर यह लुटेरे आसानी से हाईवे पर लूटपाट मचाए हुए हैं। तीन दिनों में हाईवे लूट की छह वारदातें हो चुकी हैं।
शुक्रवार की रात एक ट्रक बांदा जिले की मंडी से गेहूं लादकर आगरा जा रहा था। औरैया जिले का अनंतराम टोल पार करने पर रात करीब दस बजे एक ईको गाड़ी में सवार लुटेरों ने खुद को फाइनेंस कंपनी के अधिकारी बताते हुए ट्रक रुकवाया और चार लोग ट्रक में सवार हो गए।
लुटेरों ने ट्रक चालक सुरजीत की हत्या कर दी। शव को मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र में फेंक दिया। हेल्पर सोनू बघेल को भी लुटेरों ने जीवित अवस्था में इसी क्षेत्र में फेंक दिया। हेल्पर ने ही पुलिस को ट्रक लूटे जाने की जानकारी दी। करहल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चालक सुरजीत व हेल्पर सोनू दोनों फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज के सराय लुकमान गांव के हैं।
हेल्पर के मुताबिक लुटेरों ने चालक के सिर पर किसी वजनी चीज से प्रहार किया। करहल कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक के हेल्पर को लेकर घटना की छानबीन की तो पता चला कि ट्रक को लुटेरों ने अनंतराम टोल पार करते ही अपने कब्जे में ले लिया था। उन्होंने बताया कि ट्रक में गेहूं लदा था। जो बांदा से आगरा जा रहा था। ट्रक का अभी कोई पता नही लगा है।

वहीं बकेवर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने कहा कि उनके थाना क्षेत्र में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। अनंतराम टोल औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed