{"_id":"5d963a128ebc3e93c734c22f","slug":"crime-etawha-news-knp517551218","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर महिला के खाते से निकाले 43 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बदलकर महिला के खाते से निकाले 43 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। लखना के कालिका मुहाल में लगे एक एटीएम से रुपये निकालने गई फौजी की पत्नी को झांसा देकर वहां खडे़ दो लोगों ने 43 हजार रुपये निकाल लिए। महिला के पति ने जम्मू से एटीएम को लॉक कराया। सूचना देने के बाद भी पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है। इस पर महिला उपजिलाधिकारी भरथना से मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
चकरनगर क्षेत्र के हनुमंतपुरा निवासी सोनवीर सिंह ने अपना घर कालिका मुहाल में बना लिया है। वहां उनकी पत्नी अर्चना अपने घर पर रह रही है। अर्चना ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 सितंबर की शाम करीब पांच बजे एटीएम से रुपये निकालने गई थी।
कार्ड लगाया तो रुपये नहीं निकले तो वहां खडे़ दो व्यक्तियों ने रुपये निकाले के बहाने कार्ड ले लिया। कुछ देर के बाद कार्ड लौटाकर बताया कि यह लॉक हो चुका है। इसके बाद उसी कार्ड से 1500 रुपये और 4500 रुपये निकले।
विज्ञापन
इसके बाद बकेवर से 10 हजार रुपये भी निकाले गए। कुल मिलाकर कई बार में 43 हजार रुपये निकाले। इसमें 23 हजार रुपये जितेन्द्र नामक युवक के खाते में ट्रांसफर भी किए गए है।
महिला ने बताया कि पति ने एटीएम को लॉक करा दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी है। इसके बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद महिला ने उपजिलाधिकारी भरथना व पुलिस उपाधीक्षक से मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।