{"_id":"5d939c078ebc3e016d631805","slug":"crime-etawha-news-knp517150383","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के बाद कानपुर में मिली कंचन की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के बाद कानपुर में मिली कंचन की लोकेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सैफई विश्वविद्यालय से लापता नर्सिंग छात्रा शादीशुदा कंचन को पुलिस अभी तक खोज नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस को उसकी लोकेशन अब कानपुर में मिली है।
मैनपुरी जिले के थाना किशनी के गांव खड़ेपुर निवासी अनुपम की पत्नी कंचन सैफई आयुर्विज्ञान विश्व विद्यालय से नर्सिंग ट्रेनिंग से जुड़े एएनएम की फाइनल वर्ष की छात्रा गत जुलाई महीने में परीक्षा दे चुकी है। उसके बाद भी वह सैफई के पैरामेडिकल नर्सिंग हॉस्टल में रह रही थी।
गत 24 सितंबर की दोपहर वार्डन को हॉस्पिटल जाने की बात कहकर हॉस्टल से निकली थी। उसके बाद से नहीं लौटी। सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में पीआरओ अनिल कुमार पांडेय के अनुसार कंचन दो वर्षीय एएनएम कोर्स की छात्रा रही है। परीक्षा में शामिल होने के बाद फिलहाल अनापत्ति प्रमाण पत्र न देने की वजह से हॉस्टल में ही रह रही थी।
विज्ञापन
विश्व विद्यालय प्रशासन की सूचना पर पति अनुपम ने सैफई थाना में उसके लापता हो जाने की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
लापता होने के बाद से पुलिस उसकी लोकेशन पता करने के लिए सर्विलांस व अन्य स्रोतों को सहारा ले रही है। एक दिन पूर्व उसके पति अनुपम को कानपुर में होने की सूचना मिली थी। अनुपम ने यह जानकारी पुलिस को बताई।
सैफई थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी कानपुर पुलिस को दे दी थी। पुलिस कंचन की खोजबीन में जुटी है। अभी कामयाबी नहीं मिल पाई है।