फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

जिला जेल से हटाए जाने लगे कैदी

Mon, 15 Jul 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। जिला जेल के कैदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने का काम शुरू हो गया है। रविवार को 49 कैदियों को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेज दिया गया। इसमें 48 को उम्रकैद और एक को सेशन कोर्ट से फांसी की सजा हुई है।
विज्ञापन

जिला जेल की क्षमता 610 कैदियों और बंदियों को रखने की है। इस समय जेल में 1800 के करीब कैदी और बंदी बंद हैं। इसमें लगभग 300 कैदी (सजायाफ्ता) हैं। पुरानी जेल में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी कमजोर हैं। इसके चलते छह जुलाई की रात हत्या के मामले में आजीवन सजा काट रहे औरैया जिले के दशहरा गांव का रामानंद यादव और इकदिल थाना क्षेत्र के महानेपुर निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ चंदुआ दीवारें फांदकर भाग गए थे।
विज्ञापन

कैदियों के भागने के बाद से ही जिला जेल से कैदियों दूसरी जेलों में भेजने के संकेत मिलने लगे थे। रविवार को औरैया और इटावा जिले के 49 कैदियों को फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया। इनमें एरवाटीकुर निवासी अजय भी शामिल है। अजय को सेशन कोर्ट से फांसी की सजा हो चुकी है। फतेहगढ़ जेल भेजे गए कैदी दस साल से अधिक की सजा काट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अभी कुछ और कुख्यात सजायाफ्ता कैदियों को दूसरी जेलों में भेजा जा सकता है। जेल से कैदियों का ब्योरा पहले ही मुख्यालय तलब किया जा चुका है। जेल अधीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि जेल मुख्यालय के आदेश पर 49 कैदियों को सेंट्रल जेल फतेहगढ़ भेजा गया है। आगे जो भी आदेश आएगा उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed