{"_id":"5d2782688ebc3e6d06302251","slug":"crime-etawha-news-knp5009713147","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजना में घूस लेने पर पंचायत सचिव पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास योजना में घूस लेने पर पंचायत सचिव पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों से रुपये लेने के मामले में महेवा बीडीओ ने दादरपुर ग्राम पंचायत के सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की विवेचना सीओ को सौंपी गई है।
दादरपुर के बलराम, गिरजा देवी, मेम्वरानी, शैलेंद्र कुमार ने पंचायत सचिव बृजभान पर प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास आवंटन में 5-5 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान शिकायत प्रमुख प्रमुख अशोक चौबे से की थी। ब्लॉक प्रमुख ने शिकायत सीडीओ तक पहुंचाई।
सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ अब्दुल बहाव 17 नवंबर 2019 को तीन सदस्यीय कमेटी बनाई। कमेटी में शामिल जेई आरईपी नवीन कुमार, एडीओ पीपी सोबरन सिंह और एडीओ पंचायत श्यामवरन सिंह ने जांच की। एडीओ पंचायत ने बताया कमेटी की जांच में दादरपुर के सचिव को आवास आवंटन में लाभार्थियों से रुपये लेने का दोषी पाया गया।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ राजा गणपति आर के निर्देश पर बीडीओ ने सचिव के खिलाफ बकेवर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी बकेवर इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार शुक्ला बताया कि जांच की जा रही है।
एडीएम और परियोजना निदेशक डूडा ने बताया प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में लाभार्थियों से धन उगाही की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि ये योजना नि:शुल्क है अगर कोई पैसे की मांग करता है तो उसके नाम और मोबाइल नंबर के साथ जिला नगरीय विकास अभिकरण के कार्यालय में शिकायत करें। लाभार्थी विभाग के नामित परिचयपत्र सर्वेयर को ही जानकारी दें, ये सभी सर्वेयर विभागीय परिचयपत्र के साथ लाभार्थियों से आवश्यकता के अनुसार पत्रावलियां पूर्ण कराने और जियो टैग के लिए संपर्क करेंगे। लाभार्थी कोई भी समस्या होने पर जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय में शिकायत करें।