{"_id":"632b659683ee833faf5605b8","slug":"crime-etawah-up-news-etawah-news-knp719396778","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
इटावा। कांधनी गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग शव को जिला अस्पताल में छोड़ कर भाग गए। पड़ोसियों की सूचना पर अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष की मांग पर शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।
पछांयगांव के पुराबसावन गांव निवासी हिम्मत सिंह ने बताया कि अप्रैल 2016 में बेटी रीता (25) की शादी सिविल लाइन के कांधनी गांव निवासी महावीर सिंह से की थी। दामाद बड़े भाई के साथ कचहरी में कैंटीन चलाता है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कार की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार रात रीता के पड़ोसियों ने बताया कि उनकी बेटी की हालत खराब है और ससुराल वाले उसे अस्पताल ले गए हैं। सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रीता की ससुराल पहुंचे तो घर पर ताला लगा था। पड़ोसी से जानकारी लेने पर पता चला कि सभी लोग जिला अस्पताल में हैं। जिला अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि रीता की मौत हो चुकी है। ससुराल वाले शव को जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद मायके पक्ष ने सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूछताछ की।
जेठ रामवीर ने बताया कि मंगलवार रात रीता ने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया था। इस बात की जानकारी होने पर उसको जिला अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सिविल लाइन थाने के कार्यवाहक प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आत्महत्या का मामला लग रहा है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। इस पर तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।