{"_id":"62f7ebb07945f87a043dc2f4","slug":"crime-etawah-news-knp712759343","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद पर युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से विवाद पर युवक ने जान दी
विज्ञापन
पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : ETAWAH
बसरेहर। गांव खुडीसर में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी कुलदीप (27) पुत्र नबाब सिंह शाक्य की पत्नी मंजू देवी 20 दिन पहले रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने मायके चली गई थी। कुलदीप के भाई दिलीप ने बताया कि शुक्रवार को उसने लौटने की बात कही थी। न लौटने पर कुलदीप ने शाम उसे फोन किया। मायके से आने को लेकर दोनों पति-पत्नी में बहस हो गई। इससे परेशान होकर कुलदीप ने रात को जहरीला पदार्थ खा लिया।
परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत को गंभीर बताते हुए डाक्टरों ने उसे सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।
यहां उपचार के दौरान कुलदीप की शनिवार सुबह मौत हो गई। बसरेहर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि कुलदीप शाक्य की मृत्यु की सूचना सैफई अस्पताल से आई थी।
परिजनों ने किसी भी तरह की कोई सूचना या लिखित जानकारी थाने पर नहीं दी है। वहीं परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुलदीप की शादी 4 वर्ष पहले हुई थी और उसकी दो बेटी और एक छोटा बेटा है।