{"_id":"62d1b19100dfa060a948b71e","slug":"crime-etawah-news-knp707746274","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः अवैध वसूली करने में तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः अवैध वसूली करने में तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। फाइनेंस कंपनी से साठगांठ करके किस्त जमा न कर पाने वाले कार चालकों को धमकाकर अवैध वसूली करने वाले तीन लोगों को फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध असलहा बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि गुरुवार रात दतावली नहर पुल पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। सूचना मिली दतावली नहर पटरी पर नगला भीखन माइनर के पास बिना नंबर प्लेट की एक सफेद कार खड़ी है। कार में बैठे लोगों के पास अवैध असलाह भी है। पुलिस मौके पर पहुंची और कार में बैठे तीन लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम यदुवंश नगर नई मंडी निवासी धीरेंद्र कुमार उर्फ धीरू, मैनपुरी के कुर्रा निवासी अर्जुन और मैनपुरी के थाना करहल के आलमपुर निवासी टीटू यादव बताए।
बताया कि वह लोग फाइनेंस कंपनियों से साठगांठ करके किस्त समय से जमा न कर पाने वाले कार स्वामियों को डरा-धमकाकर उगाही करते थे। जबरदस्ती गाड़ियों को छीनकर फाइनेंस कंपनियों के यार्ड में खड़ा कर देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास दो तमंचे, एक पिस्टल और छह गोलियां बरामद की हैं। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।