{"_id":"62d1b0ebbf105662b91f3dac","slug":"crime-etawah-news-knp7077449168","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः शॉर्ट सर्किट से दो दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः शॉर्ट सर्किट से दो दुकान में लगी आग
विज्ञापन
जला पड़ा दोनों दुकानों का सामान। संवाद
- फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। सिद्धार्थ पुरी मोहल्ला में शार्ट सर्किट से दो दुकानों में आग लग गई। सैफई से पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दोनों दुकानों का सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
लाला राम की घर के नीचे दो दो दुकानें हैं। उनमें से एक में वह खुद किराने की दुकान किए हैं। दूसरी दुकान राम किशोर किराये पर लेकर ऑटो पार्ट्स बिक्री करता है। गुरुवार को रात 11 बजे शॉर्ट सर्किट से परचून की दुकान में आग लग गई। आग तेज होने की वजह से उसने बगल की ऑटो पार्टस की दुकान को भी चपेट में ले लिया। फॉल्ट होने से घर की बिजली चली गई। इससे नीलेश की आंख खुली तो उसे आग देखकर परिजनों को जगाया। दमकल विभाग को सूचना दी।
सैफई से आधे घंटे में पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक किराने की दुकान में रखे फ्रिज, बाइक, साइकिल, पेय पदार्थों की बोतलें व परचून का सामान जलकर राख हो गया। परिजनों के अनुसार पांच लाख का नुकसान हुआ है। स्पेयर पार्ट्स की दुकान में सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान संचालक राम किशोर के अनुसार पांच लाख का नुकसान हुआ है। लगातार बिजली फॉल्ट होने पर लालाराम ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना देकर बिजली कटवाई। बाद में 12:15 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की गई।