फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

इटावाः हत्या के बाद अंगूठी, सोने की चेन ले गया

Fri, 15 Jul 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
घर के बाहर रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। सराफा व्यापारी की हत्या के बाद आरोपी उसकी सोने के चेन, अंगूठी और मोबाइल ले गया। आरोपी ने सराफा व्यापारी से 2.70 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बदले वह शुक्रवार को एक बीघा जमीन की रजिस्ट्री सराफा व्यापारी के नाम करने के लिए राजी था। इसी कारण वह व्यापारी के साथ उसके नए मकान में रुका था।
विज्ञापन

अजय यादव ने बताया कि सुबह चार बजे उनकी बेटे सचिन यादव से फोन पर बात हुई थी। ग्राहक राजीव राजपूत ने बेटे से 2.70 लाख रुपये उधार ले रखे थे। रुपये न लौटाने पर अपनी एक बीघा जमीन की रजिस्ट्री राजीव शुक्रवार को करने वाला था। इसलिए वह रात को वह घर पर ही रुक गया था। रात 10 बजे अजय यादव दोनों को खाना देकर आए थे। सुबह पहुंचने पर पिता को सचिन का शव कमरे में पड़ा मिला। मकान की दाहिनी ओर छत की रेलिंग से बंधा दोहरा पाइप लटक रहा था। इससे अंदेशा जताया जा रहा है वह पाइप से उतर कर फरार हो गया। तख्त पर दो तकियों में खून के निशान मिले हैं। छत को जाने वाले जीने के पास ही रेलिंग का एक लोहे का टुकड़ा मिला है। इस पर भी खून लगा था। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि घटना के दौरान इसी से युवक पर हमला किया गया है।
विज्ञापन

सचिन यादव की शादी दो वर्ष पहले कानपुर देहात के रूरा निवासी विनीता के साथ हुई थी। उसकी छह माह बेटी अन्नया भी है। सचिन परिवार में छोटा होने के साथ सबका चहेता था। उसका एक बड़ा भाई है। परिजनों के अनुसार पत्नी विनीता कुछ दिन पहले ही अपनी बेटी के साथ मायके अपने भाई के पैर टूट जाने के कारण उसे देखने गई हुई थी। शुक्रवार सुबह पति की मौत की जानकारी पर रोती-बिलखती हुई आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हत्या के आरोपी राजीव राजपूत की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने आरोपी के घर पर भी दबिश दी, लेकिन पुलिस को वहां भी कोई नहीं मिला। आरोपी के घर के बाहर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed