{"_id":"62c1e6a0664c641bfa18be8a","slug":"crime-etawah-news-knp7056850157","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु के हत्यारो की तालाश पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु के हत्यारो की तालाश पुलिस दे रही दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के एक गांव में दस दिन पहले हुई एक साधु की हत्या मामले में चचेरे भाई व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस अब लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं सर्विलांस टीम कुछ संदिग्धों की कॉल डिटेल खंगल रही है। उधर, लगातार कई टीमें लोकेशन के आधार पर दबिश भी दे रही हैं।
रामजी चौहान (55) पुत्र मेवाराम चौहान मूलरूप से जनपद कन्नौज के थाना सौरिख के गांव सकरावा के निवासी थे। बीते एक वर्ष से वह सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौली कला के बाहर एक देवस्थान के पास कुटिया बना कर रहते थे। बीते 22 जून की रात सोते समय साधु के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले मृतक के बेटे सूरजपाल की तहरीर पर जनपद कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के सकरावा गांव निवासी सुघर सिंह और सैफई थाना क्षेत्र के हरचंदपुरा निवासी सत्ते पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी आरोपी पुलिस के पकड़ से दूर है। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओज सहित दो टीमे लगाई हैं। सैफई थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी घर से फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।