{"_id":"62756693d6067a1d840fde4b","slug":"crime-etawah-news-knp695297639","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर महिला का शव रखकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकेवर में परागडेरी के पास सड़क पर शव रखकर बैठे परिजन। संवाद
- फोटो : ETAWAH
Link Copied
बकेवर। गांव व्यासपुर में गुरुवार की शाम महिला ने घर के अंदर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष के लोगों ने शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव सड़क पर रखकर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मायके वालों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव सड़क से हटाया।
विज्ञापन
गुरुवार शाम गांव व्यासपुर में 30 वर्षीय हेमलता दोहरे पत्नी कीरत सिंह ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद ट्रैक्टर से शव गांव ले जाया जा रहा था। तभी मायके पक्ष के लोगों ने पराग डेरी के समीप ट्रैक्टर रोककर शव सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। कस्बा इंचार्ज ने मायके पक्ष के लोगों को समझाकर कर शव हटवा अंतिम संस्कार के लिए भेजा। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।