बसरेहर। कस्बा बसरेहर के व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से सुनसान इलाकों में पेट्रोलिंग कराई जाए। व्यापारी मंगलवार को उदयपुरा गांव के प्रधान को गोली मारने की घटना से सहमे हुए हैं। व्यापारियों का कहना है कि बसरेहर थाना क्षेत्र के सेंगर नदी पुल से लेकर उदयपुरा गांव के पास तक ढाई किलोमीटर तक का एरिया सुनसान रहता है। इस वजह से यहां पर पहले भी कई बार लूट की घटनाएं हो चुकीं हैं।
प्रधान को गोली मारने की घटना के बाद व्यापारियों ने बुधवार को एक बैठक की। इसमें बसरेहर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अशोक कुमार पोरवाल ने कहा कि सुनसान इलाका अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार वारदात होने के बाद यहां पर बसरेहर और थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र के विवाद में उलझी रहती है और पीड़ित परेशान होता रहता है। बैठक के दौरान सर्राफा एसोसिएशन के जिला प्रभारी रविकांत उर्फ पिंकू मिश्रा, व्यापारी नेता सदन पोरवाल, इब्राहिम मंसूरी, लतीफ खान मंसूरी, महेश नायक, ऋषि पाल यादव, गिरीश सविता, धर्मा सेंगर, हरि शंकर यादव, लल्लन दुबे मौजूद थे।