{"_id":"623b603c9849d342ce0662dc","slug":"crime-etawah-news-knp687111930","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, जांच शुरू
विज्ञापन
पंचायत सचिव नीलेश कुमार की रिश्वत लेते वायरल फोटो बाएं से
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक ग्राम पंचायत अधिकारी रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए जांच कराने के आदेश दिए है।
खंड विकास अधिकारी चकरनगर सतीश चंद्र पांडेय ने बताया सोशल मीडिया पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का पैसे का लेनदेन का वायरल वीडियो काफी पुराना है। वायरल वीडियो की तकनीकी माध्यम से जांच कराई जा रही है। रिश्वत के लेनदेन करने में दोनों पक्ष बराबर के दोषी होते हैं। संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि वीडियो कई वर्ष पूर्व व्यक्तिगत लेनदेन का ह़ै। शिकायतकर्ता ने इससे पूर्व भी विभिन्न प्रकार से कार्यालय में आकर दबाव बनाने की कोशिश की थी। दबाव में न आने पर वीडियो वायरल किया गया। ग्राम पंचायत का पैसा किन परिस्थितियों में अब तक भुगतान नहीं हुआ है संपूर्ण प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है।
उप जिलाधिकारी चकरनगर मलखान सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता आंसू परिहार पुत्र पूर्व प्रधान रामेश्वर परिहार बिहार ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने कोई भी वीडियो शिकायत के समय उपलब्ध नहीं कराया था। खंड विकास अधिकारी से जांच आख्या मांगी गई है।