{"_id":"621d0fc93e0a7b6db909fdbb","slug":"crime-etawah-news-knp6831238125","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से लोडर चालक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से लोडर चालक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
हादसे के बाद पिकअप के पास खड़े लोग
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। मुचेहरा गांव में लोडर से लोहे का एंगल उतारते समय करंट लगने से चालक की झुलसकर मौत हो गई। बिजली का तार लटका होने की वजह से एंगल उसमें छू गया था। हादसे में लोडर भी जल गया। शिकायत के बाद भी तार ऊंचा न करने से गुस्साए इलाकाई लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस और बिजली विभाग के अभियंता मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम मुचेहरा में निर्मल (23) किराए पर कमरा लेकर रहता था। वह मैनपुरी जिले के करहल थानाक्षेत्र के नगला अतराम निवासी मुन्नालाल का बेटा था। परिजनों ने बताया कि निर्मल इंडियन ऑयल के टूंडला-औरैया पाइप लाइन प्रोजेक्ट में चालक था। वह कंपनी की पिकअप लोडर चलाता था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम लोडर से कंपनी का कुछ सामान रखने के लिए निर्मल अपने कमरे पर आया था। इसी बीच लोहे का एंगल उतारते समय गली के ऊपर से निकली 11 हजार विद्युत लाइन की तार में लोहे का एंगल छू गया। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। करंट से चालक के शरीर और लोडर में आग लग गई।
ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इधर, इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को अवगत कराया गया लेकिन किसी ने बिजली के तार को ऊंचा नहीं कराया। विभाग की लापरवाही से एक युवक की जान चली गई।
विज्ञापन
सैफई थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद उसे सैफई मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवाया गया। लोडर में मिले आईकार्ड के सहारे उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। तहसीलदार यदुवीर सिंह यादव मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के जेईई और लाइनमैन को मौके पर बुलाकर तत्काल तार को ऊपर करने का आदेश दिया।