{"_id":"620a8cb4d05001386573316b","slug":"crime-etawah-news-knp6806297101","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बजाने के विरोध पर पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे बजाने के विरोध पर पीटकर मार डाला
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। गांव परासना में जन्मदिन समारोह के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर एक ही परिवार के चार लोगों ने किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। मामले में एक महिला और उसके तीन बेटों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। वारदात के बाद से आरोपी घर छोड़कर भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
परासना गांव निवासी सवी की बेटी का रविवार को जन्मदिन समारोह था। इसमें तेज आवाज में डीजे बजाकर लोग डांस कर रहे थे। रात में करीब नौ बजे के पड़ोस में रहने वाले किसान श्याम सुंदर (42) सवी के घर पहुंचे और तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध किया, जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर सवी उसके भाई रवि, विनीत और मां राजवती ने मिलकर श्याम सुंदर को लाठी-डंडों से पीट दिया।
शोर सुनकर श्याम सुंदर के परिजन व आसपास के लोग दौड़ कर वहां पहुंचे तो आरोपी भाग गए। परिजन घायल श्याम सुंदर को अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक खान ने बताया कि श्याम सुंदर के बेटे अनुज की तहरीर पर सवी, रवि, विनीत और उनकी मां राजवती के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी पक्ष भी खेतीबाड़ी करता है।