{"_id":"62093d6982494d78dc5e4301","slug":"crime-etawah-news-knp680451718","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी जाने पर संविदा कर्मी ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी जाने पर संविदा कर्मी ने फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र में नौकरी से हटाए जाने पर बिजली विभाग के एक संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि पांत महीने नौकरी जाने से बाद से युवक आर्थिक तंगी के चलते अवसाद में चला गया था।
इलाके के मोहल्ला कोठी कैस्त निवासी अमित कुमार (36) ग्रामीण क्षेत्र के जुगौरा गांव के विद्युत फीडर क्षेत्र में संविदा पर लाइनमैन था। परिजनों ने बताया कि पांच महीने पहले किसी कारणवश बिजली विभाग के अफसरों ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद से वह तनाव में रहता था। शनिवार की रात अमित अपने घर में ऊपरी मंजिल के कमरे में सोने गया था। रविवार सुबह 10 बजे तक वह नीचे नहीं आया, तो परिजन उसे जगाने के लिए पहुंचे। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अमित ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद परिजन सीढ़ी लगाकर छत के जाल के रास्ते कमरे में पहुंचे, तो अमित पंखे से कुंडे के सहारे रस्सी से फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने उसे फौरन नीचे उतारा, लेकिन तब तक सांसे थम चुकी थीं।
अमित की मौत से दुखी पत्नी पल्लवी, मां सरोज देवी बिलख पड़ी। रिश्तेदारों ने उन लोगों को किसी तरह संभाला। अमित का छह माह का बेटा भी परिवार में है। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी एके सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। वापस लौटने पर मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।