{"_id":"6206a93bcd96564abf763b30","slug":"crime-etawah-news-knp6801169125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हाथ लगा शातिर लुटेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हाथ लगा शातिर लुटेरा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी धर्मराज यादव उर्फ बंटी
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर। सराफा से 16 लाख रुपये कीमत के जेवर और नकदी लूटने के मामले में गुरुवार को एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। गैंग के पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी थी। अब सातवें की तलाश में जुटी है।
इटावा-बरेली हाईवे पर आशानंदपुर तिराहे के पास 27 जनवरी की शाम को सराफा व्यापारी कपिल यादव अपनी दुकान बंद करके झोले में सोने के आभूषण और नकदी लेकर घर जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग करते उन्हें रोक लिया और पीटा। इसके बाद जेवर और नगदी से भरा झोला लेकर फरार हो गए थे। लूट की सूचना पर कानपुर रेंज के आईजी मौके पर पहुंचे थे और घटना के खुलासे के लिए कहा था। पांच फरवरी को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
गुरुवार को बसरेहर थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह लोहिया पुल पर चेकिंग कर रहे थे। तभी लूट के एक और आरोपी मोहल्ला विघिचंद्र थाना कोतवाली औरेया निवासी धर्मराज यादव उर्फ बंटी पुत्र प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने लूट में शामिल होने की बात कबूल ली। उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में अन्य लोगों के भी गैंग में शामिल होने की बात पता चली थी।