{"_id":"62054a737cde38497426be3c","slug":"crime-etawah-news-knp6799259136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, जाम लगाया
विज्ञापन
ेंगर नदी के पुल पर हादसे के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। बकेवर-भरथना मार्ग पर सेंगर नदी पुल पर एक डंपर ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह कन्नौज से शादी समारोह में अपनी ससुराल कुनैठा गांव में आया था। स्कूटी से भरथना से अपने रिश्तेदार को छोड़कर कुनैठा जा रहा था। उसकी एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। गुस्साए ग्रामीणों ने बकेवर-भरथना मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
कन्नौज जिले के उमर्दा कस्बा निवासी 25 वर्षीय सनी कुमार की बकेवर थाना क्षेत्र के कुनैठा गांव में ससुराल थी। सनी अपनी ससुराल में साली के शादी समारोह में शामिल होने पत्नी काजल के साथ आया था। गुरुवार को दोपहर में युवक स्कूटी से ससुराल कुनैठा से किसी रिश्तेदार को भरथना छोड़ने गया था। लौटते समय ढाई बजे सेंगर नदी पुल पर भरथना की तरफ से आ रहे एक डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। डंपर उसके सिर को कुचलते हुए निकल गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल से कुनैठा गांव करीब डेढ़ किमी दूर है। उधर से गुजरे लोगों ने युवक की पहचान कर ससुराल वालों को सूचना दी। कुछ ही देर में ससुराल वाले और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
गुस्साए ग्रामीणों ने बकेवर-भरथना मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो लोगों ने विरोध कर दिया। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। सनी के ससुर संजू बाथम ने बताया कि उसका दामाद उनकी छोटी बेटी मुस्कान की शादी में शामिल होने आया था। गुरुवार को स्कूटी से एक रिश्तेदार को भरथना छोड़ने गया था। सनी की एक साल पूर्व ही बेटी काजल के साथ शादी हुई थी। स्कूटी सवार सनी हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में चोट के कारण ही उसकी जान चली गई। लोगों का कहना है कि वह अगर हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी।