फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

सपा प्रत्याशी के दफ्तर के बाहर वृद्ध की मौत

Wed, 02 Feb 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
crime
घटना की जानकारी देते पंकज यादव - फोटो : ETAWAH
इटावा। सदर सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के बाहर एक समर्थक मंगलवार रात जख्मी पड़ा मिला। प्रत्याशी ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने थाने में दी तहरीर में हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सदर सीट से सपा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य ने फ्रेंडस कालोनी थाना क्षेत्र में अपना चुनाव कार्यलय बनाया है। देवेंद्र सिंह यादव (65) मंगलवार को चुनाव प्रचार के सिलसिले में सर्वेश के कार्यालय गए थे। रात में प्रचार खत्म के बाद देवेंद्र अपने घर लिए निकल गए थे। कुछ देर बाद सर्वेश शाक्य को सूचना की मिली कि देवेंद्र घायल अवस्था में कार्यालय के बाहर पड़े हैं। सर्वेश ने देवेंद्र को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचने के साथ परिजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे पंकज यादव ने बताया कि पिता का फोन आया था। उन्होंने सर्वेश शाक्य के चुनाव कार्यालय में होने की बात कही थी। एक घंटे बाद किसी ने फोन कर एक्सीडेंट होने की सूचना दी। बेटे थाने में दी तहरीर में हत्या कि आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे पर सर्वेश शाक्य ने बताया कि देवेंद्र हादसे में घायल हुए और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मौत पर दुख जताते हुए कहा कि देवेंद्र के संबंध पिता राम सिंह शाक्य से भी थे। वह हमें बच्चे जैसा स्नेह देते थे। घटना से मुझे व्यक्तिगत रूप से क्षति हुई है। देवेंद्र के पूरे परिवार के साथ मेरी सहानुभूति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed