{"_id":"61fab7ef71e87f5b6a322888","slug":"crime-etawah-news-knp6785008166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला का गेट खोल निकाले गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला का गेट खोल निकाले गोवंश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताखा। बुधवार को सुबह दबंगों ने मुर्चा गोशाला का गेट खोलकर गोवंशों को निकाल दिया। विरोध करने पर इन लोगों ने गोशाला में तैनात गोपालकों से अभद्रता की।
मंगलवार को ब्लॉक प्रशासन ने कर्मचारियों के सहयोग से दो सौ गोवंशों को मुर्चा गौशाला पहुंचाया था, जिससे किसानों की फसलों को गोवंशों से बचाया जा सके। गोवंशों को गोशाला में लाने पर कुछ लोगों ने विरोध भी किया था। ब्लॉक के अधिकारियों ने समझा भी दिया था। बुधवार सुबह गोपालक गोवंशों को चारा डाल रहे थे। तभी दौलतपुर गांव के 25 लोग गोशाला पहुंचे और गेट खोलकर गोवंशों को निकाल दिया। इसका गोपालकों ने विरोध किया तो लोगों ने अभद्रता की और सभी गोवंशों को उधर हांक दिया। गोपालकों ने फोन पर ग्राम पंचायत सचिव को सूचना दी।
सचिव मृदुल कुमार मौके पर पहुंचे तो सभी दबंग वहां से भाग गए। सचिव मृदुल कुमार ने बताया कि मामले की सूचना बीडीओ ताखा को दे दी है। बीडीओ ताखा विजय नारायण राजपूत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने इस तरह का काम किया गया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।