फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

एसएसपी के आदेश पर दर्ज की लूट की रिपोर्ट

Mon, 20 Sep 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के गंगा विहार कालोनी के पूर्व प्रधानाचार्य की पत्नी से 11 सितंबर को बाइक सवार लुटेरे चेन लूट ली थी। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पुलिस उनको टरकाती रही। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। तो आखिर में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आठ दिन बाद लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गंगा विहार कालोनी निवासी पूर्व प्रधानाचार्य ओमकार यादव की पत्नी वेदमती 11 सितंबर की शाम को घर के बाहर अपने पौत्र को टहला रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर उनके गले में पड़ी चेन छीनी तो उन्होंने चेन पकड़ ली थी। इस छीन छपटी में उनके हाथ में चोट लग गई और आधी चेन लुटेरे लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी, इसके बाद 12 सितंबर को थाने में जाकर तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की और मामले की जांच करने की बात कहते हुए पूर्व प्रधानाचार्य को थाने से टरकाती रही। थाना पुलिस के रवैये से परेशान होकर पूर्व प्रधानाचार्य ने शनिवार को एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने फोन करके फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी से मामले की जानकारी की और रिपोर्ट दर्जकर जल्द बाइक सवार लुटेरों को पकड़ने का निर्देश दिया। एसएसपी के कहने पर थाना प्रभारी ने पूर्व प्रधानाचार्य की पत्नी से हुई लूट की रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी गगन कुमार गौड़ ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बाइक सवार लुटेरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed