{"_id":"6142360c8ebc3e0b0443b8a4","slug":"crime-etawah-news-knp652410152","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म व मारपीट करने वाले अभी नहीं पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दुष्कर्म व मारपीट करने वाले अभी नहीं पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मेडिकल स्टोर संचालक के भाई पर नशीली दवा खिलाकर घर में दुष्कर्म करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं कर सकी है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि 2014 में मेडिकल स्टोर संचालक के भाई अनिल कुमार ने तबियत खराब होने पर घर में आकर नशीली दवा खिला दी। बेहोश होने पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर वीडियो बनाई।
होश आने पर महिला ने विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेल कर कई सालों तक आरोपी अनिल शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस से कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। एक माह पहले पीड़ित दंपती ने फिर से ऊसराहार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर अनिल अपने छह साथियों के साथ घर में घुस आया और दंपती को मारपीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी अनिल, मेडिकल स्टोर संचालक रामबृज, नरेश, विमलेश समेत छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी व उपद्रव करने की रिपोर्ट दर्ज की। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष तेज सिंह ने बताया कि चार नामजद व दो अज्ञात की तलाश में पुलिस टीम संभावित जगहों पर दबिश दे रही है।