{"_id":"6140cf478ebc3e7fd851b6f7","slug":"crime-etawah-news-knp6521715111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार के घर हुई आठ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार के घर हुई आठ लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल। थाना क्षेत्र के बुआपुर गांव में सोमवार देर रात चोर चौकीदार के घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्से के ताले तोड़े। इसके बाद जेवर व पांच हजार रुपये की नगदी समेत आठ रुपये का सामान चोरी करके ले गए। घर के अंदर से खटपट की आवाजें सुनकर चौकीदार उठा। दरवाजा अंदर से बंद होने पर शोर मचाया, तो चोर भाग गए। मंगलवार सुबह पुलिस व फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची।
बुआपुर गांव निवासी जयचंद पाल इकदिल थाने का चौकीदार है। उसने बताया कि वह पत्नी प्रेमा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोमवार रात घर के बाहर सो रहा था। देर रात चोर घर के अंदर छत के रास्ते से घुस आए और मेन गेट के दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद कर ली।
इसके बाद कमरे में रखी अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर उसमें रखे जेवर व नगदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। रात करीब दो बजे घर के अंदर से खटपट की आवाजें सुनकर वह उठा तो दरवाजा अंदर से बंद था। यह देख उसने शोर मचाया। शोरगुल सुनकर चोर छत के रास्ते के भाग गए। इसी बीच आवाज सुनकर उनके भतीजे अपनी छत से चाचा चौकीदार के घर में गए तो सामान बिखरा पड़ा था। भतीजों ने कुंडी खोली।
विज्ञापन
चौकीदार व उनकी पत्नी घर के कमरों में गई। चौकीदार ने चोरी की सूचना इकदिल थाना पुलिस को दी। सूचना पर मंगलवार सुबह थाना प्रभारी रमेश सिंह व फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चौकीदार व आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की।
चौकीदार ने बताया कि चोर घर से सोने की दो चेन, सोने के तीन हार, एक जोड़ी बृज माला, सोने की नौ अंगूठी, सोने की दो चूड़ी, बेदा, सोने के तीन ओम, बेसर, तीन जोड़ी चांदी की पायल, बच्चों के चांदी के पैर के चार जोड़ी कड़े, बच्चे की दो जोड़ी कमर कंधनी व पांच हजार नगद समेत करीब आठ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी रामेश सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच कर चोरों की तलाश की जा रही है।